फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   243 caught without ticket in train

बेटिकट यात्रा करते 243  ट्रेन यात्री पकड़े गए

Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
243 caught without ticket in train
फाइल फोटो
रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में 243 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुये पकड़े गए, जिनसे 93685 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना अदा न करने पर एक आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे मजिस्ट्रेट बरेली अपूर्व सिंह ने आरपीएफ , जीआरपी और टीटी के साथ रोजा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक अप और डाउन की करीब एक दर्जन गाड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान 243 यात्रियों को बिना यात्रा करते पकड़ा गया।  
विज्ञापन

आरपीएफ  प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किये जाने पर 242 यात्रियों को अर्थदंड के रूप में 93685 रुपये का जुर्माना अदा करने के बाद ही रिहा किया गया, जबकि एक आरोपी ने जुर्माना नहीं दिया, जिस कारण उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। चेकिंग अभियान में आरपीएफ  के आठ जवान, जीआरपी के पांच जवानों के अलावा कार्मिशियल विभाग के 22 टीटी मौजूद थे। रेलवे मजिस्ट्रेट की इस कार्यवाही से पूरे दिन रोजा स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed