{"_id":"65477f944dbcb0f28907951e","slug":"2389-candidates-took-the-national-income-and-eligibility-test-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-7697-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 2389 परीक्षार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 2389 परीक्षार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा दी
विज्ञापन
जलालाबाद में बस से जाते बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीईओ सुनील कुमार सिंह। स्वयं
- नौ केंद्रों पर हुई परीक्षा में 278 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा रविवार को नौ केंद्रों पर हुई। जिसमें 2389 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 278 अनुपस्थित रहे।
राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत निर्बल आय वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर अग्रिम शिक्षा में निरंतर अध्ययनरत रहने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का आयोजन किया जाता है।
रविवार को सुबह दस से एक बजे तक (चुनौतीग्रस्त छात्र-छात्राओं के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक) परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। जिनको जामा-तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा समाप्त होने पर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में सामान्य मानसिक योग्यता और शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण के 90-90 कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण में 35 प्रश्न विज्ञान, 35 प्रश्न सामाजिक विज्ञान तथा 20 प्रश्न गणित के रहे।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए 2667 परीक्षार्थी (माध्यमिक व बेसिक शिक्षा के कक्षा आठ के निर्बल वर्ग के छात्र-छात्राएं) पंजीकृत थे। जिनके सापेक्ष 2389 परीक्षार्थी शामिल हुए। 278 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।
00
फोटो- 24
विधायक व बीईओ ने बच्चों के लिए उपलब्ध कराईं बसें
जलालाबाद। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में ब्लाॅक क्षेत्र से विभिन्न स्कूलों के 616 बच्चे प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए।
जिन चार बसों से बच्चों को ले जाया गया, उनमें से विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने तीन तथा बीईओ सुनील कुमार सिंह ने एक बस की निःशुल्क व्यवस्था कराई।