फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन

अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन

Mon, 18 Dec 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन
shahjahanpur - फोटो : amar ujala
काकोरी कांड के महानायकों के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर हुए आयोजन
विज्ञापन


शाहजहांपुर। काकोरी कांड के महानायकों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
संकल्प संस्था की ओर से खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में मोमबत्तियां जलाकर अमर शहीदों को याद किया। बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, सरोज गुप्ता, डॉ. इंदु अजनबी, अशोक मिश्रा, नितेश गुप्ता, अजय गुप्ता, रेनू सक्सेना, शिल्पी गुप्ता, सरिता वाजपेयी, गीता पांडेय, कमल चतुर्वेदी, हिमांशु पाराशरी, सुनील अग्निहोत्री, सुभाष अवस्थी, आलोक द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जय भारत संस्था की ओर से नगर पालिका परिसर स्थित अमर शहीदों और क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में डॉ. संजीता अग्रवाल, राजीव कृष्ण अग्रवाल, डॉ. मयंक भूषण पांडेय, डॉ. अंबुज श्रीवास्तव, तराना जमाल, संगीता गुप्ता, कविता जोशी, पूनम, ललिता यादव, अंशु गुप्ता, रम्मन गुप्ता, हरमीत कौर, आयुष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वी संस्था, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और शाहजहांपुर सिटीजन के संयुक्त तत्वावधान में संगठनों से जुड़े लोगों ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, छावनी परिषद उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, तसनीम अली, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. विकास खुराना, अनूप वर्मा, कैफ हसन, आशीष वर्मा, रामजी अवस्थी, राजू बग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed