फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   21.4 mm rain, wind blowing at 70 km speed dropped the temperature

Shahjahanpur News: 21.4 एमएम बारिश, 70 किमी रफ्तार से चली हवा ने गिराया तापमान

Fri, 07 Jun 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 07 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
21.4 mm rain, wind blowing at 70 km speed dropped the temperature
तेज धूप और गर्म हवा से बचाव के लिए मुंह ढककर जाती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। बुधवार को आधी रात के बाद मौसम ने फिर से पलटी मारी। रात को आंधी के बाद जमकर बारिश हुई। मौसम में बदलाव से तापमान में कमी आने से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिन में तेज धूप ने परेशान किया।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार की रात 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। यह बंगाल की खाड़ी के तूफान का चक्रवाती असर था। 21.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आम को हुआ काफी नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि तेज हवा चलने से आम टूटा है। अब जो भी आम बचा है, बारिश होने के बाद अब पकने लगेगा। किसानों ने पाल में लगाने के लिए आम को तोड़ना शुरू कर दिया है। गन्ना, उर्द, मूंग और सब्जियों को बारिश से फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed