{"_id":"59d77f834f1c1bd0538b60b2","slug":"201507295107-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गद्दारों का बाप भी भारत माता की जय बोलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गद्दारों का बाप भी भारत माता की जय बोलेगा
Updated Fri, 06 Oct 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर के श्रीरामलीला मेले में बृहस्पतिवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विजय शाह जू देव, पुवायां की मृदुल सिंह और विधायक चेतराम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कवयित्री शिखा मिश्रा ने मां शारदा की वंदना से कवि सम्मेलन को गति प्रदान की।
गोंडा से आए कवि शिवाकांत विद्रोही ने सुनाया-
कर्म ही प्रधान रहता है विश्व में सदैव,
जो भी जैसा करता वैसा फल पाता है।
सत्यमेव जयते को काट सकता है कौन,
सत्य बार-बार हार-हार जीत जाता है।
बाराबंकी से आए गीतकार गजेंद्र प्रियांशु ने सुनाया
होंठ खामोश थे सिसकियां कह गईं।
द्वार तो बंद थे खिड़कियां कह गईं,
कुछ नयन ने कहा नींद ने कुछ कहा
जो बचा था उसे हिचकियां कह गईं।
कु शीनगर से आए शायर राजेश राही ने सुनाया
मुनाफे के लिए जज्वात का सौदा नहीं करते।
बहुत झुककर हम समझौता नहीं करते।
लगाते हैं वही कीमत किसानों के पसीने की,
कभी जो एक मुट्ठी भी धान पैदा नहीं करते।
मैनपुरी से पधारे गीतकार बलराम श्रीवास्तव ने सुनाया
मिलाकर हां में हां जीवन जिया तो क्या जिया तुमने।
किसी से छीनकर अमृत पिया तो क्या पिया तुमने।
इंदौर से आये हास्य कवि संजय खत्री ने सुनाया
समस्याएं रोज नई खड़ी हो जाती हैं।
पैरों की पायल ही हथकड़ी हो जाती हैं।
हंसती खेलती हुई अच्छी लगती थी आंगन में,
पता नहीं क्यों बेटियां जल्दी बड़ी हो जाती हैं।
कानपुर से आई शिखा मिश्रा ने सुनाया
प्यार की निगाहों को जबसे उसने फेरा है।
आफतों का मौसम है मुश्किलों ने घेरा है।
लखनऊ के हास्य कवि मुकुल महान ने सुनाया
माना हमारा देश ओलंपिक में फेल है।
पर उल्लू सीधा करना हमारे बाएं हाथ का खेल है।
लखनऊ से पधारे ओजस्वी कवि योगेश चौहान ने कहा
अन्न पेट में पड़ा देश का जल है पावन गंगा का।
फिर भी अपमानित करें पावन ध्वजा तिरंगा का।
एक गर्जना से मेरी ब्रह्मांड समूचा डोलेगा,
गद्दारों का बाप भी भारत माता की जय बोलेगा।
विजयशाह जू देव की अध्यक्षता और अजय अंजाम के संचालन में हुए कवि सम्मेलन में फारूख सरल, एहतिशाम ने भी काव्य पाठ किया। एसआई नासिर खां को मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम मोइन उल इस्लाम, सीओ एमएस रावत, डॉ. सुधीर गुप्ता, राजीव सिंह, अजय सिंह, गंगाराम मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता, बृजकिशोर, अरुणोद मिश्र, कल्पेश सिंह, राजेश शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। आयोजन में रामनिवास, मुकेश कटियार, अनिकेत, मनु त्रिवेदी, उमेश अरोरा, सर्वेश त्रिवेदी आदि का सहयोग रहा। मेला मंत्री डॉ. राकेश मिश्रा ने सभी का आभार जताया।