{"_id":"5bf99841bdec2241563e3c69","slug":"191543084097-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच में गंदगी, यात्रियों ने रोकी मोरध्वज एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच में गंदगी, यात्रियों ने रोकी मोरध्वज एक्सप्रेस
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कोच में गंदगी होने पर गुस्साए यात्रियों ने शनिवार को साप्ताहिक डाउन मोरध्वज एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक कर हंगामा किया। ट्रेन करीब 15 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। सफाई कराने के बाद ही यात्रियों ने ट्रेन को आगे बढ़ने दिया। इस दौरान गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी का घेराव कर हंगामा भी किया। हंगामा होते देख आरपीएफ-जीआरपी के जवान भी आ गए।
जम्मू से बिहार के बीच सप्ताह में एक बार चलने वाली डाउन 12492 मोरध्वज एक्सप्रेस शनिवार दोपहर तीन घंटे देरी से 12:35 बजे पहुंची थी। ट्रेन के कोच नंबर 183413 और 183422 में गंदगी थी। दोनों कोच के सेप्टिक टैंक ओवर फ्लो होने की वजह से दुर्गंध में यात्रियों का बैठना दुश्वार हो रहा था। यात्रियों ने शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। कई यात्री स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी के कार्यालय में भी घुस गए। यहां नोकझोंक भी की। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए स्वीपर को बुलाकर ट्रेन के दोनों कोच में सफाई कराई गई। हालांकि, यहां सेफ्टिक टैंक साफ नहीं हो सके। करीब 15 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। यात्रियों को अगले स्टेशन पर ठीक से सफाई कराने का भरोसा देकर मोरध्वज एक्सप्रेस को करीब 12:52 बजे यहां से रवाना कर दिया गया।