{"_id":"5a1579894f1c1b95188b587c","slug":"191511356809-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, बसपा, कांग्रेस फुंका ट्रांसफार्मर : खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा, कांग्रेस फुंका ट्रांसफार्मर : खन्ना
शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां/खुटार (शाहजहांपुर)। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस फुंका ट्रांसफार्मर हैं। ये पार्टियां लोगों को विकासरूपी रोशनी कभी नहीं दे सकती हैं। जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने खुटार में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता और पुवायां में नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता के पक्ष में रोड शो कर वोट मांगे।
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेख खन्ना सबसे पहले खुटार पहुंचे। तिकुनिया चौराहे से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता के साथ पैदल चलकर लोगों से वोट की अपील करते हुए सुरेश खन्ना प्रत्याशी के कार्यालय पहुंचे और यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जब वाहन चलवाते हो तो हमेशा अनुभवी ड्राइवर ढूंढ़ते हो इसलिए नौसिखिए ड्राइवर के हाथ में स्टेयरिंग न देकर अनुभवी लक्ष्मण गुप्ता को चुने, जिससे आप सभी लोग अपनी विकास रूपी मंजिल तक पहुंच सके। रामचंद्र गुप्ता ने सुरेश खन्ना को चांदी का मुकट पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अंशुल सिंह चौहान, अरुण शुक्ला, गौरव शर्मा, मनोज त्रिवेदी, देवेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, अजयपाल सिंह, सतीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
पुवायां में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता के पक्ष में रोड शो करते हुए सुरेश खन्ना जेंबा रोड, मोहल्ला कसभरा अस्तल, कसभरा मठिया, तिराहा बाजार, चौराहा बाजार, गढ़ी, हरदयाल कूंचा, राजा मार्केट, राजीव चौक, शाहजहांपुर रोड पर रोड शोर कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उनके साथ बलवीर सिंह, सतीशचंद्र गुप्ता, राकेश मिश्रा, मुनेश मिश्रा, मंगल मिश्रा, विपिन मिश्रा, कपिल गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।