{"_id":"5c067d6ebdec22414c643e86","slug":"181543929198-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क काटने वाले व्यापारी पर 29 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क काटने वाले व्यापारी पर 29 हजार जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम अफसरों ने अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेकर सोमवार को जलभराव वाले इलाकों में जायजा लिया और इसके कारणों की पड़ताल की। वहीं, बिहारीपुर में सड़क काटने वाले व्यापारी पर 29 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बिहारीपुर में गिहार बस्ती के सामने वाली रोड पर कब्रिस्तान के पास एक व्यापारी ने नगर निगम की करीब 30 मीटर लंबी सड़क खोदकर रातोंरात सीवर कनेक्शन करा लिया। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो सोमवार को जलकल विभाग के प्रभारी जीएम तारकेश्वर पांडेय मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद व्यापारी को 29 हजार रुपये के जुर्माने का नोटिस दिया है। जुर्माना न देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरी ओर पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान जलभराव की शिकायत पर चंद्रगुप्तपुरम, सुरेश शर्मा नगर और संजय नगर पहुंचे। तीनों ही जगह जलभराव के कारणों का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि लो लाइन एरिया होने और नाली की समस्या के चलते जलभराव है। आचार संहिता बाद यहां नाली आदि बनवाकर समस्या दूर कराई जाएगी।