फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   महिलाओं ने प्रदर्शन करके मांगे राशन कार्ड और शौचालय

महिलाओं ने प्रदर्शन करके मांगे राशन कार्ड और शौचालय

Mon, 18 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने प्रदर्शन करके मांगे राशन कार्ड और शौचालय
pradarshan - फोटो : amar ujala
दुर्गा वाहिनी की ओर से डीएम के नाम दिया ज्ञापन
विज्ञापन


शाहजहांपुर। आवेदन करने के बावजूद पात्र परिवारों के राशन कार्ड जारी नहीं होने और जरूरतमंद परिवारों को शौचालय स्वीकृत नहीं किए जाने के विरोध में महिलाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अधिकारियों से विरोध दर्ज कराया। बाद में उनका शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव से मिला और उन्हें दुर्गा वाहिनी सेवा समिति की ओर से डीएम के नाम इसी आशय का ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का नेतृत्व करते हुए समिति की अध्यक्ष सीता गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि शहर के मोहल्ला अजीजगंज, अब्दुल्लागंज, मिश्रीपुर, आवास विकास कालोनी की कांशीराम कालोनी, नवादा इंदेपुर आदि में रहने वाले तमाम परिवारों ने कई माह पूर्व राशन कार्ड के लिए आवेदन किए, लेकिन उन्हें अभी तक राशन कार्ड जारी नहीं हो सके। इसी तरह उपरोक्त मोहल्लों में तमाम परिवारों की महिलाओं को घरों में शौचालय नहीं होने से बाहर जाना पड़ता है। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन

ज्ञापन में राशन कार्ड जारी करने को मोहल्ला वार कैंप लगाने, सभी मोहल्लों में डोर-टु-डोर जांच कर शौचालय निर्मित कराने, अजीजगंज में दुर्गा मंदिर के पास से मीट समेत शराब की सरकारी दुकान हटाए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में दीप्ति शुक्ला, तुलसा सैनी, वीरवती, लज्जावती, रेखा, मंजू गुप्ता, रामवती, मालती, मोनी देवी, ऊषा देवी, मीना देवी, तारावती, माया देवी, सुनीता आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed