{"_id":"59da1bf04f1c1b87698b4abe","slug":"181507466224-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ताकत को पहचानें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ताकत को पहचानें किसान
Updated Sun, 08 Oct 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष बीएम सिंह के नेतृत्व में देश भर के 181 संगठनों की ओर से निकाली जा रही किसान मुक्ति यात्रा का शनिवार रात खुटार पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
नगर के तिकुनियां गुरुद्वारा में यात्रा के स्वागत के बाद बीएम सिंह ने कहा कि किसान अपनी ताकत को पहचानें। किसान के एकजुट नहीं होने के कारण ही सरकारें उनका उत्पीड़न कर रही हैं। यदि एकजुट न हुए तो वह इसी प्रकार चालाक राजनीतिज्ञों का शिकार होते रहेंगे। स्वराज पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि देश में अब तक बनी सभी सरकारों ने किसान से झूठे वादे कर उन्हें ठगने का ही काम किया है। केंद्र सरकार भी तीन वर्ष से किसानों से झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वादा तो करती है लेकिन उसे पूरा करने का जिम्मा राज्य सरकारों पर डाल देती है। इस कारण कोई भी वादा पूरा नहीं होता।
खुटार में रात्रि विश्राम के बाद किसान मुक्ति यात्रा रविवार को पूरनपुर के लिए रवाना हो गई। यात्रा में अखिल भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमपाल, जाट, किसान महा पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल, स्वाभिमानी पार्टी के अध्यक्ष राजू शेट्टी, स्वराज पार्टी की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सहित देश भर के किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। शाहजहांपुर के पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर किसान मुक्ति यात्रा को किसान हित में बताया।