फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   टॉवर से उतरे ग्रामीणों को घर भेजा,होमगार्ड तैनात किए

टॉवर से उतरे ग्रामीणों को घर भेजा,होमगार्ड तैनात किए

Thu, 18 Oct 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
टॉवर से उतरे ग्रामीणों को घर भेजा,होमगार्ड तैनात किए
टॉवर से उतरे ग्रामीणों को घर भेजा, होमगार्ड तैनात किए
विज्ञापन

88 घंटे प्रशासन को छकाने के बाद भी नहीं की कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। कई दिन टॉवर पर चढ़े रहकर अधिकारियों को परेशान करने वाले दोनों ग्रामीणों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस उनकी डॉक्टरी कराने के बाद घर तक छोड़ आई और उनके घर पर दो गार्डों को भी तैनात कर दिया है। चर्चा है कि जनपद के एक प्रभावशाली सत्तादल के नेता की सिफारिश के बाद प्रशासन बैक फुट पर आ गया।
मालूम हो कि रविवार सुबह नगर के मोहल्ला गांधीनगर स्थित रिलायंस कंपनी के टॉवर पर कलान क्षेत्र के रहने वाले रविंद्र आजाद व मुन्ना सिंह चढ़ गए थे अधिकारियों के पहुंचने पर टावर पर चढ़े लोगों ने दो अलग अलग जगहों पर जमीन पर किए कब्जे हटवाए जाने की मांग की थी प्रशासन ने सोमवार शाम तक उन जमीनों को कब्जा मुक्त करा दिया था परंतु इसके बाद टावर पर चढ़े लोगों ने अधिकारिओं के सामने नई शर्ते रखते हुए उतरने से मना कर दिया यहां तक कि डीएम व एसपी के पहुंचने के बाद भी वह दोनों नीचे आने को तैयार नहीं हुए। इससे परेशान अधिकारियों ने बुधवार को दो दरोगा व चार बिजली कर्मियों को टॉवर पर चढ़ाकर उनका खाने पीने का सामान व कपड़े आदि अपने कब्जे में ले लिए थे इस कार्रवाई से दबाव में आए दोनों ग्रामीण रात नौ बजे नीचे आ गए।
विज्ञापन

पहले ग्रामीणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात करने वाले अधिकारी उन दोनों के नीचे उतरने के बाद बैक फुट पर आ गए। अब इस संबध में अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने केवल इतना ही बताया कि फिलहाल उन दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed