{"_id":"5a7297f54f1c1baa1b8b4c9a","slug":"161517459445-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी पर तोड़फोड़, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी पर तोड़फोड़, एक हिरासत में
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी पर तोड़फोड़, एक हिरासत में
निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये मांगने पर हुआ विवाद
देर शाम दोनों पक्ष पहुंचे थाने, समझौते के प्रयास जारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिंधौली। इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार शाम चार बजे कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी।
इंडेन गैस एजेंसी पर शाम चार बजे कस्बे के ही कुछ उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने गए थे। आरोप है कि यहां मौजूद कर्मचारियों ने निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये सिलिंडर पर मांगने शुरू कर दिए। इसी बात पर कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ते देख और लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और कुछ लोगों ने गैस एजेंसी पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि एजेंसी कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान एजेंसी के गेट के शीशे चकनाचूर हो गए और काउंटर, कंप्यूटर आदि भी टूट गया। सूचना मिलने पर जैसे ही पुलिस पहुंची, तभी लोग भागने लगे। इसी बीच पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे थाने ले आई।