{"_id":"5c6c1288bdec2273a67ca958","slug":"151550586504-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर से हटनी चाहिए धारा 370 : प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर से हटनी चाहिए धारा 370 : प्रताप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनसत्ता दल(लोकतांत्रिक) के जिला प्रभारी प्रताप सिंह ने 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार को जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटा लेनी चाहिए। वह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर असमानता फैलाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना से देश के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है। पाकिस्तान को करारा जवाब मिलना ही चाहिए, ताकि वह दोबारा भारत में अपनी नापाक हरकतों को अंजाम न दे सके। इसके साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करते हुए कहा कि वह जगह-जगह मीटिंग आयोजित करके 15 दिन के अंदर बूथ स्तर तक की कमेटियों का गठन करेंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से गंठबंधन की संभावनाओं से इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा असमानता का वातावरण तैयार कर रही है, इसीलिए जनसत्ता दल का गठन समाज में समानता कायम करने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि एससीएसटी एक्ट के तहत जो भी मामले दर्ज हुए उनमें 98 प्रतिशत मामले झूठे पाए गए। कायदे से पहले इन मामलों की जांच हो और इसके बाद गिरफ्तारी हो। उन्होंने यह भी कहा कि छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे मामलों में समाज के सभी वर्ग की महिलाओं को मुआवजा मिलना चाहिए। इस मौके पर जिला सह प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, प्रवेश कुमार सिंह, नीरज वर्मा, अनुराग प्रताप, अग्नि प्रताप मिश्रा, अर्पित सिंह आदि लोग मौजूद थे।