फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power outages in several areas due to faults and tree trimming.

Shahjahanpur News: फॉल्ट और पेड़ों की छंटाई से कई इलाकों की बिजली गुल

Thu, 08 Oct 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Power outages in several areas due to faults and tree trimming.
शाहजहांपुर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुधवार को फॉल्ट और पेड़ों की छंटाई के कारण प्रभावित रही। बिजली जाने से लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र के हयातपुरा फीडर पर सुबह आठ बजे फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन

निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर पर पेड़ों की छंटाई का काम कराया गया। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2:55 बजे तक संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रही। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को तेज हवा चलने के कारण बंडा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने फॉल्ट तलाशकर आपूर्ति बहाल कर दी है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed