फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   15 goats die after drinking toxic water.

Shahjahanpur News: जहरीला पानी पीने से 15 बकरियों की मौत

Thu, 08 Oct 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
15 goats die after drinking toxic water.
बंडा। खेत में बकरियां चराने गई महिला की 15 बकरियों की जहरीला पानी पीने से मौत हो गई। महिला ने खेत में कीटनाशक दवा के डिब्बे पड़े होने की बात कही है। उसने प्रशासन से जांच कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव कुंवरपुर रत्ती निवासी सलमान उर्फ लल्ला की पत्नी नूर बानो ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह करीब 30 बकरियां लेकर गांव आलमपुर पिपरिया निवासी एक युवक के खाली खेत में चराने गई थी। इसी दौरान बकरियों ने खेत में जमा पानी पी लिया। कुछ देर बाद बकरियों की हालत बिगड़ने लगी और 15 बकरियों की मौत हो गई। महिला के अनुसार, उसने मौके पर जाकर देखा तो वहां कीटनाशक दवा के कई खाली डिब्बे पड़े थे। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि बकरियों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश वर्मा ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed