{"_id":"595b83854f1c1b5b338b4659","slug":"151499169669-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये खाते में नहीं जमा होने के मामले में कैशियर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये खाते में नहीं जमा होने के मामले में कैशियर सस्पेंड
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)।
खाते में रुपये जमा नहीं होने के मामले में अधिकारियों ने बैंक कैशियर को सस्पेंड कर दिया है। पीड़ित के खाते में रुपये भी जमा कर दिए गए हैं।
गांव बिलैया निवासी जितेंद्र कुमार ने तमाम अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि उनका पुवायां की बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। 29 जून को उन्होंने अपने खाते में 15800 रुपये जमा कराए थे। जिसकी रसीद उसके पास है। एक जुलाई को उसने अपनी पासबुक में एंट्री कराई तो पता चला कि रुपये उसके खाते में जमा ही नहीं हुए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक सहित तमाम अधिकारियों से की थी।
शाखा प्रबंधक आरपी भारती ने बताया कि जितेंद्र कुमार के खाते में रकम जमा कर दी गई है। ऐसे चार मामले थे, तीन में खाते में रकम जमा करा दी गई है। कैशियर मोहम्मद सईद को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।