फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   15 dilapidated roads in Katra to undergo a makeover; action plan prepared.

Shahjahanpur News: कटरा की 15 बदहाल सड़कों का होगा कायाकल्प, कार्ययोजना तैयार

Wed, 08 Jul 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
15 dilapidated roads in Katra to undergo a makeover; action plan prepared.
मीरानपुर कटरा की बदहाल सड़क। संवाद
मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत ने कस्बे की जर्जर और कच्ची सड़कों के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। विभिन्न वार्डों की 15 बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


नगर पंचायत के चेयरमैन को बर्खास्त किए जाने के बाद उपचुनाव हुआ था। चुनाव के बाद विकास का पहिया फिर से चलने लगा है। प्रथम कड़ी में बदहाल सड़कों की सुध ली गई है। नगर पंचायत की योजना के तहत मोहल्ला तहब्बरगंज, इस्लामनगर, बंगशान प्रथम, कायस्थान सेकेंड, रामनगर कॉलोनी, आतिशबाजान, गौहानी, सराय और कोरियान सहित कई क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कराई जाएगी। नए आवासीय क्षेत्रों में बने कच्चे रास्तों को भी इंटरलॉकिंग सड़क में बदला जाएगा। नगर पंचायत ने मुख्य चौराहे से बाजार मार्ग पर सरायगेट के सामने वर्षों से होने वाले जलभराव की समस्या को देखते हुए बारिश से पहले ही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करा दिया है, इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

--------

फोटो 20
-मोहल्ला कोरियान स्थित वर्षों से बदहाल ईदगाह मार्ग की निविदा प्रक्रिया चल रही है। इस्लामनगर में कच्चे मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी। रामनगर कॉलोनी और इस्लामनगर के नए आवासीय क्षेत्रों के मार्ग भी नगर पंचायत बोर्ड की कार्ययोजना में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ.पूजा कसाना, अध्यक्ष-नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed