फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नवदिया बंकी जंगल से खेत में आया बाघ

नवदिया बंकी जंगल से खेत में आया बाघ

Mon, 28 Jan 2019 07:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
नवदिया बंकी जंगल से खेत में आया बाघ
खेत की रखवाली कर रहे किसान के मचान के नीचे पहुंचा बाघ, दहशत
विज्ञापन

बंडा (शाहजहांपुर)। नवदिया बंकी क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की दस्तक से दहशत का माहौल है। गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे के जंगल से निकल कर बाघ खेतों में आ गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। फसल की रखवाली कर रहे श्रमिकों और किसानों ने शोर मचाया तो बाघ वापस जंगल में चला गया। बाघ देखे जाने से जंगल के आसपास बसे गांवों के लोगों में दहशत है।
गांव गहलुईया के अमरीक सिंह और गुरजीत सिंह के खेत में श्रमिक हरिश्चंद्र और पाला रखवाली का काम करते हैं। जंगली पशुओं से फसल को बचा रहे श्रमिकों ने खेत में ऊंचे मचान बना रखे हैं। श्रमिक मचानों पर ही हरते हैं। मचान के नीचे आग आदि भी जलाकर रखी जाती है। जिससे वन्य पशु खेतों से दूर रहते हैं। हरिश्चंद्र और पाला ने बताया कि रविवार रात बाघ उनके मचान के पास आ गया। आहट होने पर उन लोगों ने टार्च की रोशनी डाली तो बाघ देखकर दोनों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन

श्रमिकों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर चला गया। उधर शोर सुनकर गांव में भी खलबली मच गई। बाघ के कारण पहले से ही आशंकित गांव के लोगों ने जमकर पटाखे चलाए और शोर मचाया। फार्म मालिक ने मोबाइल से हरिश्चंद्र से जानकारी ली। दोनों को सुरक्षित जान लोगों ने चैन की सांस ली। सोमवार को तमाम लोग खेतों में पहुंचे और बाघ के पगमार्क देखकर वनकर्मियों को सूचना दी। सूचना के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। फारेस्ट गार्ड सत्यपाल ने बताया कि बाघ देखे जाने के संबंध में उन्हें सूचना नहीं दी गई है। गांव गहलुइया, नवदिया बंकी, बरीबरा आदि के लोगों ने बाघ को जंगल के अंदर खदेड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed