{"_id":"5a16bb174f1c1bf4688bd032","slug":"141511439127-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित सात लोग घायल
Updated Thu, 23 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में पिता-पुत्र सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से कुछ लोग उपचार के बाद छुट्टी लेकर चले गए।
थाना कलान क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर निवासी 35 वर्षीय विमलेश कुमार बुधवार शाम छह बजे अपने पिता 57 वर्षीय नन्हे लाल के साथ बाइक से नौगवां गांव स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गए थे। शाम लगभग चार बजे दोनों लोग पंप के पास पहुंचे, तभी सामने से एक युवक बाइक लेकर आ गया और उसकी बाइक विमलेश की बाइक से टकरा गई। इस हादसे में विमलेश और उसका पिता घायल हो गया। दूसरे बाइक वाले को मामूली चोट लगी। उसे कलान में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं थाना परौर क्षेत्र के गांव कबीरपुर निवासी 60 वर्षीय बालकराम, थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर निवासी 30 वर्षीय रिजवान, थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव शिवनगरा निवासी इकरार की 17 वर्षीय बेटी नसीब बानो, हरदोई के थाना संडीला निवासी 40 वर्षीय उमर अहमद को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद लोग चले गए।