{"_id":"59da25514f1c1bf4688b4b1e","slug":"141507468625-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को किसानों की समस्याओं की जानकारी ही नहीं : बीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम को किसानों की समस्याओं की जानकारी ही नहीं : बीएम
Updated Sun, 08 Oct 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। किसान नेता बीएम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की समस्याओं की कोई जानकारी ही नहीं है। अगर जानकारी है तो वह जान बूझकर किसानों से झूठे वादे कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें उन्हें प्रधानमंत्री बने रहने कोई हक नहीं है।
वह रविवार को खुटार में अमर उजाला से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 181 संगठनों की संयुक्त किसान मुक्ति यात्रा 12 राज्यों में निकल चुकी है और उत्तर प्रदेश 13वां राज्य हैं, जहां यात्रा निकल रही है। किसान यात्रा दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री को किसानों से किए वादों पर जवाब देने को विवश कर देगी। यात्रा का समापन श्रीनगर में होगा। बीएम सिंह ने कहा कि मंदसौर आंदोलन ने किसानों को जगाने का काम किया है, देश भर के सभी किसान संगठन एक मंच पर आ गए हैं। अब किसानों को जागरूक कर उन्हें अपना हक लेने के लिए एकजुट किया जाएगा। किसान नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना महज छलावा है। यह ऐसी पहली योजना है, जिसमें किसान की बिना जानकारी प्रीमियम कट जाती है और कोई पॉलिसी भी नहीं मिलती। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को केंद्र की सरकारें लागू नहीं कर रही हैं, जबकि कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी गई हैं।
प्रदेश सरकार की किसानों की कर्ज माफी को बीएम सिंह ने मजाक बताते हुए कहा कि एक रुपये से लेकर दो, तीन और पांच रुपये तक कर्ज के रूप में माफ किए गए हैं। इसे मजाक नहीं तो और क्या कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान को कर्ज माफी नहीं कर्ज मुक्ति की जरूरत है। केंद्र सरकार रिजर्व बैंक से मिलकर इसे लागू करे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों से बीमा के रुप में 1342 करोड़ रुपये प्रीमियम वसूला गया और बीमा राशि के रूप में किसानों को मात्र 1.3 करोड़ रुपये ही मिल पाए। यह किसानों से धोखा है। किसान इसका बदला लेकर रहेंगे।