फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां-बंडा मार्ग पर दुर्घटना हुई तो अधिकारी जिम्मेदार

पुवायां-बंडा मार्ग पर दुर्घटना हुई तो अधिकारी जिम्मेदार

Wed, 10 Jan 2018 07:53 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
पुवायां-बंडा मार्ग पर दुर्घटना हुई तो अधिकारी जिम्मेदार
डीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने डाला तस्करा
विज्ञापन


पुवायां-बंडा मार्ग के निर्माण पर देरी पर डीएम ने लगाई थी फटकार

पुवायां। एनएच 730ए के पुवायां-बंडा मार्ग के निर्माण कार्य में देरी पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी की नाराजगी के बाद के पुलिस ने जीडी में ठेकेदार और एक्सईएन के खिलाफ तस्करा डाल दिया है। इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटना के लिए एनएच के एक्सईएन और ठेकेदार को दोषी माना जाएगा।
पुवायां से पूरनपुर तक 186 करोड़ की लागत से 50 किमी एनएच 730ए का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका ठेका हरियाणा की मैसर्स ब्रिजगोपाल इंफ्रा इंस्ट्रक्चर लिमिटेड को दिया गया है। मंगलवार को डीएम अमृत त्रिपाठी ने भ्रमण के दौरान सबसे पहले पुवायां-बंडा मार्ग गांव धर्मगदपुर जप्ती के पास रुककर अधिकारियों से एनएच 730ए के निर्माण कार्य में देरी होने का कारण पूछा था तो अधिकारियों ने बताया था कि पूरनपुर की ओर से निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। इस पर आसपास के गांवों से आए लोगों ने डीएम को बताया था कि जो निर्माण कार्य अभी तक हुआ है वह पीलीभीत जनपद में है। बंडा को तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ने का एकमात्र रोड कई सालों से जर्जर है। इस पर डीएम ने एनएच के एक्सईएन एके गुप्ता और ठेकेदार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर शर्मा को फटकार लगाते हुए शाहजहांपुर जनपद में हुए कार्य के बारे में पूछा तो बताया कि काम बंडा क्षेत्र में चल रहा है। इसके बाद उन्होंने पुवायां के कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी को बुलाकर इस रोड पर पूर्व में हुए हादसों की सूची देने के साथ ही आगे अब कोई भी दुर्घटना होने पर अधिकारियों को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

0000
पुवायां-मोहम्मदी मार्ग के ठेकेदार पर भी होगी कार्रवाई
कई माह से बंद पड़ा है एनएच 730ए का निर्माण कार्य
पुवायां। एनएच 730ए के दूसरे हिस्से पुवायां-मोहम्मदी मार्ग पर कई माह से निर्माण कार्य बंद होने पर डीएम ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश एक्सईएन एनएच को दिए थे, लेकिन पुलिस ने किसी तहरीर के मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी जनपद के मैगलगंज से मोहम्मदी, पुवायां, बंडा होते हुए पीलीभीत जनपद के पूरनपुर तक एनएच 730ए का निर्माण कार्य पूरा होना है। जिसको केंद्र सरकार की ओर से दो भागों में बांटकर दो ठेकेदारों को निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी दी थी। मैगलगंज से मोहम्मदी होते हुए पुवायां तक का ठेका लखनऊ के मैसर्स छात्र शक्ति इंफ्रा इंस्ट्रक्चर लिमिटेड और पुवायां से पूरनपुर तक का ठेका हरियाणा की मैसर्स ब्रिजगोपाल इंफ्रा इंस्ट्रक्चर लिमिटेड को दिया गया है। कुछ माह पूर्व छात्र शक्ति लिमिटेड कंपनी की ओर से निर्माण कार्य बंद हो गया तो अधिकारियों ने उसकी 10.40 करोड़ की जमानत राशि भी जब्त कर ली। इसके बाद कंपनी के मालिक ने जमानत राशि जब्त होने पर हाईकोर्ट की शरण ली तो कोर्ट से स्टे कर दिया। इसके बाद कई माह बीत चुके है, लेकिन पुवायां मोहम्मदी मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। मंगलवार को पुवायां बंडा मार्ग पर निरीक्षण के दौरान डीएम ने मोहम्मदी पुवायां मार्ग का निर्माण कार्य कई माह से बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी और दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए पुवायां कोतवाली में ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश एनएच के एक्सईएन एके गुप्ता को दिए, लेकिन बुधवार को भी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि कोई तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed