{"_id":"59f9c4824f1c1b76678b8895","slug":"131509540994-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोड्यूज प्रमाण पत्र की बाध्यता से पालिका और पंचायत दफ्तर गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोड्यूज प्रमाण पत्र की बाध्यता से पालिका और पंचायत दफ्तर गुलजार
Updated Wed, 01 Nov 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। निकाय चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों से आजकल नगरपालिका परिषद पुवायां और नगर पंचायत खुटार के कार्यालय गुलजार हैं। निकाय अध्यक्ष पद या वार्ड सदस्य का चुनाव हो, नामांकन पत्र के साथ सभी नगर पालिका/ नगर पंचायत कार्यालय से नोड्यूज लगाना आवश्यक है। इसलिए उम्मीदवार अपने-अपने नोड्यूज हासिल करने के लिए निकाय दफ्तरों में भीड़ लगाए हैं। पालिका नोड्यूज की बाध्यता से जहां चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को पालिका के देयों का जमा करना पड़ रहा हैं, वहीं इससे पालिका की आय में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।
निकाय चुनाव के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू होने से बुधवार को खुटार और पुवायां के निकाय दफ्तरों में लोगों की खासी गहमागहमी बनी रही। सुबह से ही उम्मीदवार निकाय दफ्तरों से नोड्यूज प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए कागजी कार्यवाही करना शुरू करते हैं तो कहीं जाकर उनको प्रमाण पत्र मिल पाता है। नोड्यूज प्रमाण पत्र लेने का यह सिलसिला नामांकन के अंतिम दिन सात नवंबर तक जारी रहेगा। पालिका दफ्तरों में कई ऐसे उम्मीदवार भी नोड्यूज लेने की नाकाम कोशिश करते हैं जिनके ऊपर हाउस टैक्स और वाटर टैक्स का बकाया है।
पुवायां नगर पालिका के ईओ धर्मेंद्र सिंह और खुटार नगर पंचायत के ईओ तुंगल सिंह का कहना है कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन के साथ पालिका के नोड्यूज जरूरी है और हर रोज संबंधित दफ्तर से यह प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।