{"_id":"59dafc034f1c1b87698b4bd0","slug":"131507523587-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णाराज और खन्ना ने किया टीकाकरण अभियांन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णाराज और खन्ना ने किया टीकाकरण अभियांन का शुभारंभ
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सघन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाकर किया। इस दौरान डीएम नरेंद्र कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने नौ जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण कराने को जागरूक किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज ने मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा ओर सुरेश खन्ना ने मोहमानशाह में बच्चों को पोलियो दवा पिलाई। लोगों को बताया कि यह अभियान केंद्र सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता वाला स्वास्थ्य अभियान है। इसकी सफलता को सभी को जुटना होगा। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने अभियान के दौरान शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया। सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटेगा नहीं। बच्चों को नौ बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह, हुदा जेहरा, डीपीएम केके शर्मा, एसएमओ डॉ. विपिन मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजेश भटनागर, डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेश पाल, शशिविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।