फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डब्ल्यूएचओ, जल निगम कार्यालय सहित 16 जगह मिला डेंगू लार्वा

डब्ल्यूएचओ, जल निगम कार्यालय सहित 16 जगह मिला डेंगू लार्वा

Wed, 19 Jul 2017 06:18 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ, जल निगम कार्यालय सहित 16 जगह मिला डेंगू लार्वा
शाहजहांपुर। डेंगू लार्वा खोजी और मारक टीम को अभियान के तहत बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कार्यालय, एक्सईएन जल निगम समेत 16 जगहों पर डेंगू लार्वा मिलने पर सभी नोटिस दिया गया है। साथ ही विभाग ने भी डेंगू लार्वा को नष्ट किया है।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग ने डेंगू उन्मूलन के तहत चलाए लार्वा खोजी, लार्वा मारक अभियान के तहत बुधवार को तीन टीमों ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर डेंगू लार्वा की खोज की। इसमें डब्ल्यूएचओ कार्यालय सहित 16 जगहों पर लार्वा मिलने से सर्विलांस मेडिकल ऑफीसर विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित सभी को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को ही सीमएओ आरपी रावत ने अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी और अभियान के नोडल डॉ. पीके श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार डेंगू के लार्वा नष्ट किए जा रहे हैं। दवाई का छिड़काव भी कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने को भी कहा है। कहा, अगर ठहरे पानी में लार्वा की संभावना दिखे तो तुरंत पानी को पलट दें। जिन लोगों के यहां या कार्यालय में लार्वा पाया गया उनको नोटिस देकर आगे से ध्यान रखने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि अब 48 लोगों को डेंगू लार्वा मिलने पर नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके यहां मिला डेंगू लार्वा, दिया गया नोटिस
डब्ल्यूएचओ कार्यालय, प्रेम पब्लिक स्कूल, अहमद अली, अलीजई, एके शुक्ला अलीजई, शान मोटर्स गर्रा फाटक, शोबी गर्रा फाटक, रामचरन सिंह, दिलाजाक कैंट, कार्यालय अधिशाषी अभियंता जल निगम, बिजलीपुरा, भंडार जल निगम बिजलीपुरा, धिया उल्ला, बिजलीपुरा, मोहम्मद वलील मकान नं. 253 बिजलीपुरा, कब्रिस्तान हयातपुरा, सत्यनारायण गुप्ता मकान नं. 518 हयातपुरा, ध्यानपाल मिश्रा मकान नं. 256 हुसैनपुरा, मकान नं. 590 हुसैनपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed