फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 representatives of Rosa Committee were elected

Shahjahanpur News: रोजा समिति के 13 प्रतिनिधि चुने गए

Fri, 04 Oct 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 04 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
13 representatives of Rosa Committee were elected
शाहजहांपुर। सहकारी गन्ना समिति के चुनाव में बृहस्पतिवार को रोजा में सात स्थानों पर 13 डेलीगेट चुने गए। पुवायां और तिलहर में सभी निर्वाचन निर्विरोध हुए हैं। अब 17 अक्तूबर को सभापति और उपसभापति का निर्वाचन होगा। उससे पहले 16 अक्तूबर को संचालकों का चुनाव होगा।
विज्ञापन

रोजा गन्ना समिति में 354 डेलीगेट का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। सात स्थानों के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव हुआ। इसमें जमुही, चकभिटारा, महोलिया, सोहक, सल्लिया, चौढेरा, उटहा के लिए चुनाव हुआ। उटहा से ब्रजपाल और सुखदेव, सोहक से रघुवीर सिंह और सिविल कुमार जीते। चौढेरा से मनोज कुमार और संजीव कुमार वर्मा निर्वाचित हुए। सल्लिया से अश्वनी कुमार त्रिपाठी और तुषार त्रिपाठी निर्वाचित हुए। जमुही से भगवंत सिंह और देवेंद्र सिंह चुने गए। चकभिटारा से लालाराम निर्वाचित हुए। महोलिया मुंडी से अर्जुन और लालाराम चुने गए। रोजा में 664 प्रतिनिधियों में से 356 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 13 प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ है। 295 प्रतिनिधियों का स्थान रिक्त है। तिलहर किसान सहकारी चीनी मिल के प्रथम चरण में निर्विरोध निर्वाचित सभी 185 डेलीगेट की सूची मिल परिसर में नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। लंबे अरसे बाद इस बार उप सभापति सत्ता पक्ष से चुने जाने के आसार हैं।
विज्ञापन

पुवायां। सहकारी गन्ना विकास समिति में लगभग 72 हजार किसान सदस्य हैं। सदस्य किसान समिति के 772 डेलीगेट चुनते हैं। डेलीगेट के लिए 26 सितंबर को नामांकन दाखिल किए गए थे। 629 एकल नामांकन होने पर सभी को विजेता घोषित कर दिया गया था। संचालक पद के लिए 10 अक्तूबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे और जरूरत हुई तो 16 अक्तूबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता का दुरुपयोग किया गया
-सत्ता का पूरी तरह से दुरुपयोग किया। कई जगह पर विपक्ष को पर्चे तक नहीं खरीदने दिए गए हैं। लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होता तो सपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करते। निष्पक्ष तरीके से चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया गया।

तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा
----------------
निष्पक्ष तरीके से हुआ चुनाव
-चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से हुआ है। जिसने पर्चे भरा है, उसने पारदर्शी तरीके से चुनाव लड़ा है। इसमें पार्टी या प्रशासन का कोई दबाव नहीं है। विपक्ष के सारे आरोप निराधार हैं।
केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed