{"_id":"5c193f35bdec2256e741b2ec","slug":"121545158452-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का सही निस्तारण न होने से डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का सही निस्तारण न होने से डीएम खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकायतों का सही निस्तारण न होने से डीएम खफा
पुवायां (शाहजहांपुर)। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मंगलवार को पुवायां के समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतें सुनी और उनके सही निस्तारण के निर्देश दिए। पूर्व में शिकायतों के निस्तारण की जांच कराने पर डीएम को पता चला कि कई शिकायतों का मौके पर जाए बिना ही फर्जी निस्तारण कर दिया गया है। इससे नाराज डीएम ने एसडीएम को चेतावनी देते हुए एक लेखपाल का कलान तबादला और तहसीलदार को एडवर्स एंट्री देने के निर्देश भी दिए गए है। इस मौके पर 136 शिकायतों में एक का निस्तारण हुआ।
डीएम के पूर्व में हुई शिकायतों की जांच तलब कर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी रामकिशोर और सहायक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश कुमार से शिकायत करने वालों को फोन कर जांच के निर्देश दिए तो कई शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उन्हें शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी नहीं है और कोई संपर्क भी नहीं किया गया है। इस पर डीएम ने जेबां क्षेत्र के लेखपाल उत्तम कुमार को कलान भेजने के निर्देश दिए। सही निस्तारण न होने पर तहसीलदार को एडवर्स एंट्री देने और एसडीएम को चेतावनी दी गई कि शिकायतों को सही से निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा। लंबित शिकायतों पर भी डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। खुटार के बीडीओ के देरी से आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। इस मौके पर एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम, जिला कृषि अधिकारी संतोष पाठक, बीएसए राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इधर,सदर तहसील में एसडीएम रामजी मिश्रा ने 44 शिकायतों में छह का निस्तारण कराया। उधर,तिलहर एसडीएम मोइन उल इस्लाम ने 49 शिकायतों को सुना लेकिन किसी का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस अवसर पर सीओ मंगल सिंह रावत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इधर, कलान में एसडीएम सुभाष सिंह ने आए 65 फरियादियों की शिकायतें सुन दो का मौके पर निस्तारण कराया। उन्होंने बताया विचोला कोटेदार धर्मपाल के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही हैं कोटेदार के विरुद्ध लंबित प्रकरणों की जांच कराकर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन