{"_id":"5ba7daf4867a557f373dbe6f","slug":"121537727220-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
शाहजहांपुर/ रोजा। जमुका दोराहे पर रविवार शाम कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। उसने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
रोजा क्षेत्र के गांव डींगुरपुर निवासी 60 वर्षीय जलील रविवार शाम 5:30 बजे साइकिल से बड़े बेटे नफीस की ससुराल से लौट रहे थे। जब वह जमुका दोराहे के पास गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद कार अटसलिया रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण वहां जाकर रुक गई, तभी पुलिस पहुंच गई और कार को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया। कार में सवार लोग शहर में रिश्तेदार की गमी में शामिल होने आ रहे थे। मृतक जलील के तीन बेटे नफीस, अताउल्ला, मशरूर हैं। ब्यूरो