फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बड़ी संख्या में अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षामित्र

बड़ी संख्या में अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षामित्र

Thu, 02 Aug 2018 12:15 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बड़ी संख्या में अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षामित्र
बड़ी संख्या में अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षामित्र
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने चलाया था सामूहिक निरीक्षण अभियान
कलान क्षेत्र का पोहप नगला स्कूल बंद मिला
सभी का काटा गया एक दिन का वेतन/मानदेय
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में जिला स्तरीय निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारियों ने एमडीएम और फल वितरण के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति भी चेक की। निरीक्षण में कलान क्षेत्र का एक विद्यालय बंद पाया गया, जबकि बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित मिले। सभी अधिकारियों से जांच आख्या मिलने के बाद बीएसए ने निरीक्षण दिवस का वेतन/मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों 23 जुलाई को चलाए गए सामूहिक निरीक्षण अभियान के अंतर्गत कलान क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय पोहप नगला बंद पाया गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय जहानबाद समरिया की शिक्षामित्र सावंती, पिलुआ की वंदना सिंह, निविया नगला के शिक्षक विजय पवार, मोहनपुर के शिक्षामित्र रामकुमार, चरनोखा के शिक्षक सुनील कुमार अनुपस्थित मिले। खुटार के प्राइमरी स्कूल रामपुर में प्रधान अध्यापक विनीत कुमारी, शिक्षामित्र कमलेश कुमार, महेशपुर की शिक्षामित्र दीपमाला, रुजहाकलां में शिक्षक जितेंद्र प्रकाश शर्मा, भावलखेड़ा के पूमावि विसाफकलां में शिक्षक आरती कुशवाहा और प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र फूलचंद्र अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इसी तरह कटरा के रमापुर स्कूल में शिक्षक श्वेता भारती, कुषक में शिक्षामित्र स्नेहलता, प्रीति मिश्रा, निगोही के स्कूल सकतिया बहादुर में शिक्षक विनीता भारती, मिर्जापुर के पृथ्वीपुर प्रथम में शिक्षक दिलीप कुमार, बंडा के किशनपुर स्कूल में अनुदेशक प्रतिभा, पिपरिया हरिश्चंद्र में शिक्षामित्र राजेश्वरी यादव, तिलहर के खंडसार में शिक्षामित्र गार्गी सिंह, जैतीपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल शंकरूुर पिटरहाई में अनुदेशक रश्मि गुप्ता, जैतीपुर में अनुदेशक रजनीश कुमार, अमरेड़ी में अनुदेशक अरविंद कुमार, लौहरगंवा में शिक्षामित्र सरला कुमारी, लक्ष्मी पाल, बेहटा मुरादपुर में शिक्षामित्र सुषमा देवी, वकैनिया में शिक्षक नेहा सक्सेना तथा जलालाबाद के प्राथमिक स्कूल कनारी बांक में शिक्षक रीता, सैदापुर में शिक्षक सविता पांडेय और टिकरी स्कूल में शिक्षामित्र धर्मेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
बीएसए को निरीक्षण में बंद मिले दो स्कूल
शाहजहांपुर। बुधवार को डीएम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले बीएसए को मिर्जापुर के दो स्कूल बंद मिले। उन्होंने स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय काटते हुए संविदा समाप्ति की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि पहली अगस्त को दोपहर 12:40 बजे वह मिर्जापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मईखुर्द कलां का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन स्कूल बंद था। इससे पूर्व दोपहर 12:10 बजे प्राथमिक स्कूल बल्लिया भी उन्हें बंद मिला। बीएसए ने मईखुर्द कलां स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र सुरेश चंद्र और संजीव कुमार और बल्लिया के शिक्षामित्र शिशुपाल सिंह चंदेल, शीशराम और अतर सिंह को शिक्षण कार्य में घोर लापरवाही बरतने और विद्यालय नहीं खोलने का दोषी मानते हुए एक दिन का मानदेय काट दिया है। साथ ही पांचों शिक्षामित्रों की संविदा समाप्त करने का प्रस्ताव पास कराकर दस दिन के अंदर भेजने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed