फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डीएम ने दस छात्र-छात्राओं को भेंट कीं दस साइकिलें

डीएम ने दस छात्र-छात्राओं को भेंट कीं दस साइकिलें

Mon, 25 Sep 2017 06:15 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने दस छात्र-छात्राओं को भेंट कीं दस  साइकिलें
शाहजहांपुर। रोटी गोदाम परिसर में डीएम ने जिला स्काउट-गाइड कार्यालय में बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास के लिए एक एलईडी और डिश भी प्रदान की। साथ ही सुदूर क्षेत्रों से आने वाले पांच छात्रों और पांच छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान कीं। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास का उद्घाटन डीएम ने एक छात्रा से फीता कटवाकर कराया। इसके बाद उन्होंने सोमवार को एसडीएम सदर रामजी मिश्र और बीएसए राकेश कुमार के साथ कुछ समय तक बच्चों के बीच बैठकर एलईडी पर शैक्षिक कार्यक्रम भी देखे और छात्र-छात्राओं से उनके बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में डीएम और एडीएम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मॉडल प्राइमरी स्कूल हथौड़ा बुजुर्ग केे बच्चों ने स्वागत गीत के बाद स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह में डीएम नरेंद्र कुमार सिंह और एसडीएम रामजी मिश्र ने बीएसए राकेश कुमार को बेस्ट स्टाल का पुरस्कार दिया। डीएम ने मूक-बधिर बच्चों के लिए चलाए जा रहे कैंप का निरीक्षण कर बीएसए को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। बाद में छात्र-छात्राओं ने विभागीय बैंड के साथ रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मयंक भूषण पांडेय के संचालन में हुए समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, जिला स्काउट मास्टर एवं ट्रेनर निकहत परवीन, इमरान सईद खां, सुखमीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed