फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   12 employees absent from vaccination, CDO stopped salary

टीकाकरण से गैरहाजिर मिले 12 कर्मचारी, सीडीओ ने रोका वेतन

Tue, 18 Jan 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
12 employees absent from vaccination, CDO stopped salary
शाहजहांपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ अधिकारी टीकाकरण में तेजी लाने मेेें जुट गए हैं। टीकाकरण के पैमाने पर जनद प्रदेश में नोएडा के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। इस बीच, अधिकारियों द्वारा सोमवार को टीकाकरण केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किए जाने पर विभिन्न संवर्गों के 12 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने इन सभी कर्मचारियों के वेतन एवं मानदेय के भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आज तिलहर, जैतीपुर और खुदागंज के कई गांवों में टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तिलहर क्षेत्र के आलमपुर केंद्र पर सफाई कर्मचारी व पंचायत सचिव, मरेना केंद्र पर रोजगार सेवक व पंचायत सचिव, जैतीपुर ब्लॉक के धुवला करीमनगर केंद्र पर ग्राम विकास अधिकारी व आंगनबाड़ी कर्मचारी, जौंरा पट्टी केंद्र पर ग्राम विकास अधिकारी व खमरिया केंद्र पर ग्राम विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी व रोजगार सेवक और खुदागंज ब्लॉक के कसरक केंद्र पर ग्राम पंचायत सचिव व आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद नहीं मिली।
विज्ञापन

सीडीओ के अनुसार अधिकारियों से प्राप्त निरीक्षण आख्या के आधार पर इन सभी कर्मचारियों के वेतन और मानदेय के भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। उनका कहना है कि जिस तरह जनपद में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते टीकाकरण तेजी से कराया जा रहा है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed