फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   117 including SP and CO city turned out to be corona infected

एसपी और सीओ सिटी समेत 117 निकले कोरोना संक्रमित

Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
117 including SP and CO city turned out to be corona infected
शाहजहांपुर। शनिवार को फिर से एक दिन में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सौ के पार चला गया। शनिवार को 117 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एसपी एस आनंद और सीओ सिटी सरवणन टी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में अब तक 554 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट में 115 मरीज मिले थे। शनिवार को फिर से सौ से ज्यादा मरीज मिले हैं। शहर के खिरनीबाग मोहल्ले में एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत 7 मरीज मिले हैं। एसपी एस. आनंद और सीओ सिटी सरवणन टी. ने लक्षण दिखने पर जांच कराई तो दोनों पुलिस अधिकारी पॉजिटिव मिले। इसके बाद वे होम आइसोलेट हो गए हैं। इससे पहले सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले। सीएचसी कांट और तिलहर के भी एक-एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

वहीं तीन खंबा गली में तीन संक्रमित मिले हैं। पुलिस लाइन में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी कई कोरोना संक्रमित मिले हैं। अभी तक कोरोना पॉजिटिव मिले अधिकांश लोग होम आइसोलेशन में हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन मरीज भर्ती किए गए थे। इनमें से एक मरीज को डायलिसिस के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। शेष दो में से एक महिला और एक पुरुष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन निकले कोरोना संक्रमित
खुटार। शनिवार को खुटार सीएचसी पर एक फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएचसी में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। इसके अस्पताल में सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों की जांच भी कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed