{"_id":"5c6c1284bdec224bf1020743","slug":"11550586500-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाईघाट मेले में माघ पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाईघाट मेले में माघ पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। माघ मेला ढाई घाट में मंगलवार को पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। गंगातट पर ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला देर रात तक चला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मनौती पूरी होने पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर भक्ति भावना का परिचय दिया। वहीं तमाम श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार करवाकर गंगा मइया को वस्त्र दान (गंगा छावनी) कर पुण्य कमाया।
श्रद्धालुओं ने गंग ास्नान के बाद साधू-संतों के पंडालों में चल रहीं कथाएं, यज्ञ, प्रवचन आदि धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर मेले का आनंद लिया। महिलाओं और बच्चों ने मेले में जलेबी और चाट-पकौड़ी आदि का स्वाद लिया तथा शृंगार सामग्री के साथ ही घर-गृहस्थी का सामान की खरीदा। वहीं, बच्चों ने खेल खिलौनों के साथ ही मेले में लगे बड़े झूले, चर्खी, बच्चों की रेल पर बैठकर जमकर मनोरंजन किया। सर्वाधिक भीड़ सर्कस, मौत के कुएं में चलती बाइक देखने वालों की रही। इसी के साथ गंगातट पर कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं ने वापसी शुरू कर दी। माघ मेला में लाखों की भीड़ में अपनों से बिछड़ गए बच्चों और बुजुर्गों को खोया-पाया शिविर के माध्यम से उनके परिजनों से मिलवाया गया।
जाम में घंटों फंसे रहे श्रद्धालु
मिर्जापुर। मेले के प्रवेश द्वार के समीप बड़ी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई। आगे निकलने की होड़ में लगे जाम में महिलाएं और बच्चे भी फंस गए। जाम लगता देख पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सीओ शिवप्रसाद दुबे और एसएचओ सुधाकर पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं जाम खुलवाने का प्रयास किया और उन्हें कामयाबी भी मिली।
विज्ञापन
तैराकों ने दो युवकों को डूबने से बचाया
मिर्जापुर। मुख्य पर्व पर गंगा स्नान करने वालों पर गोताखोरों और पीएसी का सख्त पहरा रहा। फिर भी हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी जयराम का 22 वर्षीय पुत्र राकेश और उसका दोस्त नहाते समय गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के चीख पुकार मचाने पर गांव के ही लोगों ने गंगा में छलांग लगाकर दोनो को डूबने से बचा लिया।
मेले में पशुओं की बिक्री में आई गिरावट
मिर्जापुर। ढाईघाट में लगे पशु मेले मे इस बार बिक्री बेहद कम हो रही है। हरियाणा और पंजाब से बिक्री के लिए अच्छी नसल के पशुओं को लेकर आये व्यापारी बेहद मायूस हुए। हरियाणा प्रांत के गुड़गांव शहर से आये पशु व्यापारी जिलेदार सिंह पशु मेले में कम खरीद-फरोख्त होने से मायूस दिखे, वहीं ठेकेदार श्यामपाल सिंह यादव भी मायूस हैं।