फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   स्वच्छता अभियान...पुवायां में धड़ाम!

स्वच्छता अभियान...पुवायां में धड़ाम!

Wed, 24 Oct 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान...पुवायां में धड़ाम!
स्वच्छता अभियान...पुवायां में धड़ाम!
विज्ञापन

0 संदेश देने वालों के यहां ही गंदगी का अंबार
0 सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया मोदी जी का अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां (शाहजहांपुर)। मोदी सरकार में स्वच्छ भारत मिशन की हवा पूरे देश में बह रही है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और जिले में डीएम से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी, मंत्री से लेकर विधायक क्या, सभी गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को तन-मन से साकार करने में जुटे दिख रहे हैं। इरादा अपने स्वच्छता अभियानों से देश की बदलती तस्वीर को जनता के सामने पेश करने और उसका श्रेय लेने का है, लेकिन तमाम अधिकारियों को अपने कार्यालयों और कार्यालय परिसरों में स्वच्छता रखने की कोई जरूरत महसूस नहीं हो रही है। अमर उजाला टीम ने बुधवार को पुवायां नगर में कई कार्यालयों का भ्रमण किया तो पता चला कि स्वच्छता का संदेश देने वाले अपने यहां ही सफाई नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में इन कार्यालयों में आने वाले लोग सफाई के प्रति क्या नजरिया बनाकर जाते होंगे, यह आसानी से समझा जा सकता है। फोटो और खबर के माध्यम से आप भी जानिए कि पुवायां में सफाई की स्थित क्या है।
00
फोटो-21,पुवायां के ब्लाक परिसर में खड़ी घास और फैली गंदगी
00000000000000
स्थान -ब्लॉक परिसर
...तो पहले ब्लॉक परिसर ही साफ कर लो
पुवायां। स्वच्छता अभियान के तहत ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी से लेकर ग्राम पंचायत सचिव और सफाईकर्मी गांव गांव सफाई की अलख जगा रहे हैं, लेकिन ब्लाक परिसर में ही गंदगी का अंबार लगा है। खास बात है कि ब्लॉक परिसर में गाजर घास बहुतायत में खड़ी है जो स्वांस, दमा, त्वचा रोग सहित तमाम रोगों की जननी है। गांवों में स्वच्छता का संदेश देने वाले ही गंदगी में रह रहे हैं तो उनसे स्वच्छता की उम्मीद बेमानी ही लगती है।
विज्ञापन

------
फोटो-22,पुवायां में कानूनगो कार्यालय के गेट का हाल
स्थान-तहसील भवन
दूसरों के लिए जुर्माना, लेकिन खुद नहीं समझाना
पुवायां। अभी हाल ही में पुवायां में तहसील का नया भवन बना है, यहां डीएम के निर्देश पर कुछ माह पूर्व ही कार्य शुरू हुआ है। तहसील भवन में स्वच्छता के लिए जगह जगह पान, पुड़िया खाकर थूकते हुए पकड़े जाने पर दो सौ रुपये का जुर्माना होने के पोस्टर चस्पा हैं, लेकिन खुद कर्मचारी ही अपने कार्यालय के गेट के पास रास्तों को ही थूकदान बनाए बैठे हैं। जिससे नए भवन में ही तमाम जगह बिल्डिंग का रंग बदलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
फोटो-23,पुवायां में बीआरसी भवन परिसर स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल का हाल
00000000000000
स्थान-बीआरसी भवन परिसर स्थित स्कूल परिसर
दूसरों को समझाया, खुद समझ नहीं आया
पुवायां। समय समय पर रैली निकालकर स्वच्छता के लिए दूसरों को जागरूक करने वाले शिक्षा विभाग ने खुद यह समझने की जरूरत नहीं समझी कि पहले हमें स्वयं सुधरना होगा, फिर हम बेहतर तरीके से दूसरों को संदेश दे सकते हैं। बीआरसी भवन परिसर में ही गुरु नानक स्कूल, पूर्व माध्यमिक स्कूल चलते हैं। अगर यहां स्वच्छता को देखें तो एक सरकारी हैंडपंप के पास भी गंदगी है। जगह जगह कूड़ा फैला हुआ है। शिक्षक खुद श्रमदान करके स्वच्छता करने के प्रति जागरूक नहीं हैं।
00
फोटो-24,पुवायां में सीएचसी परिसर का हाल
स्थान -सीएचसी परिसर, पुवायां
कई बार चेताया लेकिन समझ में नहीं आया
पुवायां। अभी हाल ही में डीएम ने सरकारी अस्पताल का मुआयना किया था, उन्होंने परिसर में गंदगी पर कड़ी फटकार लगाते हुए डॉक्टरों को श्रमदान कर सफाई करने के लिए कहा था। श्रमिकों के माध्यम से भी सफाई व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अस्पताल के मेन भवन के सामने तो खानापूर्ति की गई, लेकिन इसके पीछे डॉक्टरों के आवासों की ओर गंदगी का अंबार है। जबकि स्वास्थ्य महकमे को तो स्वच्छता के प्रति ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है, क्योंकि बीमारी तो गंदगी से ही फैलती हैं।

00
तहसील परिसर में सफाई कराई गई थी। अन्य स्थानों पर भी निरीक्षण कर सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा। सभी लोगों को अपने आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए। सरकारी कार्यालयों में पत्राचार कर स्वच्छता रखने को कहा जाएगा।
सत्यप्रिय सिंह, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed