{"_id":"5a1579874f1c1bf3538bed79","slug":"11511356807-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस के रूप में मनाया रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस के रूप में मनाया रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन
शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
लक्षमीबाइ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग ने बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन आर्य महिला डिग्री कॉलेज में शौर्य दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संस्था संस्थापिता डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई पूरे विश्व में साहस, शौर्य और वीरता के लिए जानी जाती हैं। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 22 वर्ष की उम्र में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लोहा लिया था।
अलग-अलग क्षेत्रों में काम के लिए पहचान बनाने वाली डॉ. नमिता सिंह, डॉ.रश्मि, मीरा सेठ, नीता भदौरिया, गायत्री दीक्षित, अभिनेत्री गुलिस्ता ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। विश्व में कोई ऐसा काम नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकतीं। संचालन कर रहीं डॉ. रुचि द्विवेदी ने कहा कि महिलाएं भी समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर मीनू गुप्ता, अंशू गुप्ता, पिंकी कपूर, कौशल, पूजा, बीना सिंह, अनुराधा आर्य, डॉ. टीना अग्रवाल, स्वामी शर्मा, सीमा पांडेय, अलका सिंह, नीतू सिंह, सोनी मिश्रा, आर्य महिला डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अमितेश अमित, वर्षा अवस्थी, शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।