{"_id":"596375dd4f1c1b450a8b478a","slug":"11499690461-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति शिक्षक महासभा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति शिक्षक महासभा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा ने शिक्षकों की तमाम मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की।
महासभा के पदाधिकारी जीआईसी मैदान में एकत्र हुए और वहां सांकेतिक धरना देने के बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के हवाले किया। ज्ञापन में वर्ष 2016 में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रकाशित विज्ञप्ति के आधार पर प्रशिक्षित स्नातक एवं प्रवक्ता भर्ती परीक्षा अतिशीघ्र कराने, बेसिक शिक्षा परिषद के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कला वर्ग के शिक्षकों की भर्ती कराने, राजकीय उच्चतर माध्यमिक कॉलेजों में एलटी ग्रेड के शिक्षकों की भर्ती किए जाने, बेसिक शिक्षा विभाग में सरप्लस शिक्षकों को माध्यमिक कॉलेजों में समायोजित करने के बजाए नए स्कूल खोलकर उनमें समायोजित करने, राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने आदि मांगें शामिल की गई हैं।
प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी रामनाथ वर्मा, जिलाध्यक्ष उॉ. अमर सिंह, महासचिव राम सिंह, मुरारी लाल, सत्यपाल, श्रवण कुमार, कमलेश कुमार, ज्वाला प्रसाद, रवींद्र कुमार, राज कुमार, मुनेश चंद्रा, सुनील वर्मा, बीपी सिंह, मोहन स्वरूप गंगवार, दीपांकर सिंह, पंकज कुमार, मदन आजाद, विशाल चंद्र आदि शामिल रहे।