{"_id":"5966340c4f1c1b344e8b48f7","slug":"111499870220-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार में लगी आग
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)। राजमार्ग पर मंगलवार रात एक कार में अचानक आग लग गई। कार में मौजूद तीन लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े प्रशांत शर्मा, अभिजीत राजपूत चालक पवन के साथ अमरोहा से गोरखपुर जा रहे थे। मंगलवार रात दो बजे उनकी कार जब रोजा क्षेत्र के चकभिटारा गांव के पास पहुंची तभी उसमें अचानक आग लग गई।
अभिजीत ने पुलिस को बताया कि कार में सवार तीनों लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। तीनों ने कार से कूद कर अपनी जान बचायी। इसी बीच गश्ती पुलिस और कई लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया है। इस मामले में रोजा थाने में सूचना दी गई है।