फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़क पर योग कर सरकार का किया विरोध

भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़क पर योग कर सरकार का किया विरोध

Wed, 21 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़क पर योग कर सरकार का किया विरोध
शाहजहांपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अजीत गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट के पीछे गुरुद्वारा रोड पर पसरकर योग किया और धरना दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक ट्रैफिक डायवर्जन कर हल्के और भारी चौपहिया वाहन कलक्ट्रेट के सामने से निकाले जाने के कारण कई बार जाम लगने की नौबत पैदा हो गई। बाद में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को डीएम के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भाकियू ने सरकार की नीतियों के खिलाफ योग के बहाने सड़कों पर कब्जा जमाने की घोषणा कई रोज पहले कर दी थी। इसलिए पुलिस प्रशासन भी खासा अलर्ट रहा। कार्यकर्ताओं का जत्था लेकर यूनियन के जिलाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह जैसे ही जिला पंचायत के पीछे स्थित तिराहे पर पहुंचे, पुलिस ने एकेसी तिराहा और जीआईसी तिराहा के पास रोड स्लाइडिंग बैरियर लगा दिए।
विज्ञापन

इस वजह से सीतापुर, गोला की ओर से आने वाले भारी वाहन सीधे खिरनीबाग चौराहे और रेलवे फ्लाईओवर से खिरनीबाग चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को कलक्ट्रेट गेट के सामने से होकर निकलना पड़ा। चूंकि, कलक्ट्रेट जाने वाली मेन रोड के दोनों फुटपाथों पर तमाम दुपहिया वाहनों और ठेलेवालोें की रेलपेल रहती है। इसलिए रोड से भारी वाहन निकलने शुरू होने पर यातायात रेंगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यूनियन कार्यकर्ताओं ने रोड खाली देख तीखी धूप से बचने के लिए पुराने एसपी ऑफिस के सामने पाकड़ की घनी छाया के नीचे डेरा जमाया। उन्होंने रोड पर ही पसरकर योग क्रियाओं के बहाने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। योग सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेेश की शिवराज सरकार देश के जवानों समेत आम जनता का पेट भरने वाले भूखे किसानों को गोली मार रही है और देश के प्रधानमंत्री पाचन क्रिया दुरुस्त रखने के लिए योगा करने का सुझाव देकर जनता कोे मूख्र बना रहे हैं।

जिला महासचिव राम प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री को राजनीतिक खिलाड़ी बताते हुए कहा कि 50 रुपये का केसरिया गमछा बांधकर हर कोई गौ रक्षक बन जाता है। उपाध्यक्ष संजीव अवस्थी ने जनता की गाढ़ी कमाई प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर खर्च किए जाने का विरोध किया। ज्ञापन में किसानों की जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाने, गांव गंगसरा में खलिहान की भूमि पर बनी धर्मशाला खाली कराने, बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण आदि मांगें की गई हैं। प्रदर्शन में शिशुपाल सिंह यादव, श्रीकृष्ण, रामचंद्र्र गंगवार, अनिल सिंह यादव आदि ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed