{"_id":"5a7865d54f1c1bf17b8b5ae3","slug":"101517839829-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में यज्ञ सहायक-उदित आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में यज्ञ सहायक-उदित आर्य
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-25, तिलहर आर्य समाज में यज्ञ करते श्रद्धालु
पर्यावरण प्रदूषण दूर करने में यज्ञ सहायक: आर्य
आर्य समाज के सत्संग में यज्ञ के दौरान उदित आर्य ने कहा
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर (शाहजहांपुर)।
आर्य समाज के सत्संग में यज्ञ के दौरान उदित आर्य ने कहा कि मानव जीवन में यज्ञ का बहुत महत्व है। यह पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में यज्ञ सहायक है। इससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण भारत की ही नहीं अपितु विश्व की समस्या बनता जा रहा है। वृक्षों का अंधाधुंध कटान, जहरीली गैसों का उत्सर्जन आदि के कारण पर्यावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है, लेकिन प्रदूषण को दूर करने के समुचित उपाय नहीं किए जा रहे हैं, जिससे यह समस्या लगातार विकराल होती जा रही है। कहा कि यज्ञ पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने का एक मात्र साधन है। यज्ञ को लेकर लोग कर्मकांडों तक सीमित होकर रह गए हैं, प्रतिदिन की पूजा पद्धति में यदि आज भी हम यज्ञ को शामिल कर लें, तो पर्यावरण की समस्या से किसी हद तक आज भी निपटा जा सकता है। जितेंद्र आर्य ने मनुस्मृति के मंत्र की व्याख्या करते हुए कहा कि सत्य कभी बदलता नहीं है, जिसकी प्रासंगिकता नहीं बदलती वह सत्य है। शिवराम सिंह आर्य ने कहा कोई मनुष्य अकेले सुखी नहीं रह सकता जब तक समाज सुखी नहीं है हम सुखी नहीं है। ठाकुर कृपाल सिंह आर्य ने भजन सुनाकर सभी को आनंदित किया। अनुष्का आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सभी से वेद मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र, वीडी गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, योगिता आर्य सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।