फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 10 Jul 2017 07:27 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
शाहजहांपुर। थाना निगोही के गांव टिकरी में सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। बचने की उम्मीद में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव टिकरी निवासी हाकिम लाल मौर्या का 18 वर्षीय पुत्र शिवराम मौर्या सोमवार सुबह जानवरों को चराने के लिए झाबर में ले गया था। वहां निगोही से गांव तक के लिए आई हाईटेंशन लाइन के तार नीचे तक झूल रहे हैं। उसकी भैंस दूसरे के खेत में जाने लगी तो वह डंडा उठाकर जैसे ही भैंस की तरफ दौड़ा, तभी वह नीचे झूल रहे हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। उसके छटपटा कर गिरने से साथियों में हड़कंप मच गया। गांव पहुंचकर साथियों ने घरवालों को जानकारी दी। परिजन उसे झाबर से उठाकर बचने की उम्मीद में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में बड़ा था। उसके पिता की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। घटना के बाद से मां चंपा का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद नीचे झूल रहे तारों को सही नहीं करने पर बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed