{"_id":"59524be04f1c1bcc558b474e","slug":"101498565600-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1398 हेक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 15 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1398 हेक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 15 लाख पौधे
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। वन विभाग एक जुलाई से पौधारोपण सप्ताह आयोजित करेगा। इसकी शुरुआत गंगा नदी के तट ढाई घाट से की जाएगी। इस वर्ष वन विभाग 1398 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 15 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। गड्ढे खोदे जा चुके हैं। इनमें खाद डलवाई जा रही है।
विभागीय जानकारी के अनुसार पौधारोपण सप्ताह की शुरुआत विभाग की जलालाबाद रेंज के ढाई घाट तट से होगी। यहां वन महोत्सव होगा। इसमें कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, स्थानीय विधायक शरदवीर सिंह समेत कई प्रमुख लोग व विभाग के आला अफसर शामिल होंगे। इस दिन पांच सौ पौधे रोपे जाएंगे। इसके बाद अन्य तिलहर, सिंधौली, खुटार और नगर रेंज में अलग-अलग दिनों में 14 लाख 93 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए सभी नर्सरी में पौध तैयार कर ली गई हैं। वहीं गड्ढे खोद लिए गए हैं। इनमें खाद डलवाई जा रही है। बता दें कि इस बार विभाग को गत वर्ष के सापेक्ष दो गुना से भी अधिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष 1046 हेक्टेयर भूमि पर छह लाख अस्सी हजार पौधे रोपित किए गए थे। सहायक सांख्यिकी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि लक्ष्य आपूर्ति के लिए विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से जुट गए हैं।
स्थापित होंगी पंचवाटिका
वन विभाग इस बार प्रत्येक वन रेंज में पंचवाटिका, नवगृह वाटिका व नक्षत्र वाटिका स्थापित करेगा। पंचवाटिका में आठ से दस फिट के पौधे, नक्षत्र वाटिका में तीन से चार फिट व नव गृह वाटिका में घने पौधे लगाए जाएंगे। यह वाटिकाएं आम जन की सुविधा के लिए स्थापित की जाएंगी। इसके लिए इस बार नई कलम के पौधे तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
दिलाई जाएगी पर्यावरण संरक्षण की शपथ
वन विभाग पांच जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों, अध्यापकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर दिया गया है। इसकी तैयारी का जिम्मा भी विद्यालयों का होगा।
पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी पर होगा पौध रोपण
पंडित दीन दीनदयाल जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर छह जुलाई को नगर रेंज के कैंट इलाके में विभाग की ओर से 6600 पौधे रोपे जाएंगे। यहां जामुन, आम, अमरूद, जंगल जलेबी आदि के पौधे रोपे जाएंगे।
विभाग को इस बार गत वर्ष के सापेक्ष दोगुना लक्ष्य दिया गया है, सभी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अपनी-अपनी रेंज में तैयारियों में जुट गए हैं। उन्हें कार्यक्रम के आयोजन के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस बार कुछ नई योजनाएं भी आई हैं, इनकी तैयारियां भी अंतिम चरणों में हैं।
एनके सिंह
प्रभागीय निदेशक
सामाजिक वानिकी प्रभाग