{"_id":"623f6b33aec95552e67ef947","slug":"10-girl-students-enrolled-on-the-first-day-shahjahanpur-news-bly4794281144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएफ कॉलेज में छात्राओं की क्रिकेट टीम बनाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएफ कॉलेज में छात्राओं की क्रिकेट टीम बनाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
डॉ तारिक
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। छात्राओं की क्रिकेट टीम को बनाने की दिशा में जीएफ कॉलेज भी सक्रिय हो गया है। कॉलेज ने शनिवार को नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर दी है। पहले ही दिन दस लड़कियों ने क्रिकेट टीम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। छात्राओं को 30 मार्च तक नामांकन कराने का समय दिया गया।
छात्राओं की टीम को बनवाने को शुरू मुहिम में कॉलेज भी आगे आने लगे हैं। एसएस कॉलेज ने एक दिन पहले नोटिस निकालकर छात्राओं का क्रिकेट टीम के लिए नामांकन शुरू किया था। वहीं, शुक्रवार को जीएफ कॉलेज ने भी टीम बनाने की ओर एक कदम बढ़ा दिया है।
शनिवार को प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कराई तो तमाम छात्राओं ने क्रिकेट के लिए दिलचस्पी दिखाई। पहले दिन दस छात्राएं क्रिकेट क्लब अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद काशिफ नईम और डॉ. इरम जहां के पास पहुंची और अपना नामांकन कराया।
विज्ञापन
-हमारा प्रयास है कि साइंस, आर्ट और कॉमर्स विभाग की छात्राओं की एक-एक टीम को बनवा दें। उसके बाद इनके बीच एक लीग मैच कराया जाएगा। फाइनल के बाद तीनों टीमों से बेहतर महिला खिलाड़ियों का चयन कर 16 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इसी टीम को यूनिवर्सिटी तक ले जाने की तैयारी है। - डॉ. मोहम्मद तारिक, प्राचार्य जीएफ कॉलेज।