फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth's dead body found hanging from a tree

Sant Kabir Nagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 05 Nov 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree
बखिरा। क्षेत्र के खुरजहना गांव निवासी एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। सूचना पर आसपास भीड़ जुई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक मजदूरी का काम करता था। परिजन भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

खुरजहना निवासी सुरेंद्र निषाद पुत्र स्वर्गीय गणेश निषाद ने बताया है कि छाेटा भाई रामबहाल (18) सोमवार की रात घर में सोया था। सुबह नींद खुली तो रामबहाल बिस्तर पर नहीं था। घर में भी नहीं मिला। काफी देर बाद घर नहीं आने पर खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान गांव के बाहर नीम के पेड़ से उसका शव लटक रहा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद गांव के लोग जुट गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। रामबहाल ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। भाई की मौत से पूरा परिवार गमगीन है। सुरेंद्र ने बताया किस वजह से उसने फंदे से लटकर जान दी यह पता नहीं चल पा रहा है, जबकि वह मिलनसार था।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed