{"_id":"697a746b4b088e202200e3af","slug":"youth-protested-against-ugc-at-the-collectorate-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145111-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यूजीसी के विरोध में युवाओं ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यूजीसी के विरोध में युवाओं ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Thu, 29 Jan 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
संतकबीरनगर। यूजीसी के नये नियमों के विरोध बुधवार को युवाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा। इसमें मांग की गई गया है कि यूजीसी अपने नियमों को वापस ले।
यूजीसी के नये नियमों के विरोध में अखिलेश पांडेय, धीरज पाठक, मनोज पाठक, सोनू सिंह आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी का नया नियम उच्च शिक्षा की स्वायत्तता, संघीय ढांचे तथा राज्यों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। यह नियम विश्वविद्यालयीय अनुदान के अधिकारों में अत्यधिक केंद्रीयकरण करता है। इससे विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता, एकेडमिक निर्णय प्रक्रिया तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसको लेकर शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षाविदों में असंतोष व्याप्त है। ऐसे में इस विधेयक को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने की जरूरत है।
इस दौरान भूपेंद्र सिंह, संतोष सिंह, चंदू सिंह, प्रमोद मिश्रा, सूरज तिवारी, अनुराग, हरिशंकर भट्ट, सुधीर पाठक, आदित्य, मन्नन पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर भट्ट ने भी ज्ञापन देकर यूजीसी के नये नियमों को वापस लेने की मांग की है।