{"_id":"6a63a4dcb5dc669c3607379f","slug":"youth-injured-after-being-hit-by-a-bike-at-gangauli-intersection-rider-flees-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154380-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गंगौली चौराहे पर बाइक की टक्कर से युवक घायल, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गंगौली चौराहे पर बाइक की टक्कर से युवक घायल, चालक फरार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गंगौली चौराहे के बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जगदीशपुर लहुरादेवा निवासी अनिल कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को मोटरसाइकिल से घर से ग्राम झांझापार जा रहे थे। सुबह करीब 11:00 बजे गंगौली चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल कुमार मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए, उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल किसी तरह लोगों की मदद से थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संवाद
कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।