फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies under suspicious circumstances; police investigating.

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 11 Aug 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; police investigating.
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के सोनबरसा मोहल्ला निवासी कलमनाथ साहनी (45) की संदिग्ध हालात में सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई पप्पू साहनी ने पुलिस को बताया कि उनका भाई आठ अगस्त को अपने मौसेरे भाई घनश्याम निषाद के घर ग्राम बिसौवा गया था। सोमवार को सूचना मिली कि कलमनाथ की मौत हो गई है। शव को अंतिम संस्कार के लिए उसे पंडितपुरवा ले जाया गया था। उसके शरीर पर चोट का निशान देखने के बाद यह प्रतीत हुआ कि मौत सामान्य नहीं है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवदाह गृह पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा, उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed