{"_id":"6ab2c32bd5366016f60624b8","slug":"youth-dies-of-electric-shock-while-installing-a-fan-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157719-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पंखा लगाते समय करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पंखा लगाते समय करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
शिवदयाल गिरी
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के कोपिया गांव में सोमवार रात घर में पंखा लगाते समय करंट से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक के अचेत होने की स्थिति में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले आए और अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले गए।
जानकारी के अनुसार, कोपिया गांव निवासी शिव दयाल भारती (40) पुत्र ब्रह्मदेव भारती रात करीब आठ बजे घर में पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। करंट के झटके से शिव दयाल अचेत होकर गिर गए। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद शिव दयाल को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।