फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Toilets damaged without even being used.

Sant Kabir Nagar News: बिना उपयोग के ही क्षतिग्रस्त हो गए शौचालय

Wed, 23 Sep 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Toilets damaged without even being used.
ग्राम पंचायत मुंडेरा में खराब पड़े शौचालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धऩघटा। खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए शासन की तरफ से गांव-गांव घर-घर बनवाया गया व्यक्तिगत शौचालय बिना प्रयोग किए ही क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आलम यह है कि शौचालय खराब होने की वजह से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन ने पहले ग्राम पंचायत के जरिये व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया। उसके बाद प्रति लाभार्थी के खाते में अनुदान राशि 12000 रुपये भेजी जाने लगी। ग्राम पंचायत के जरिये निर्मित शौचालय तो बगैर प्रयोग के ही क्षतिग्रस्त होने लगे लेकिन लाभार्थी द्वारा बनाया गया शौचालय भी कुछ ही दिनों में दरकरने लगा।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि व्यक्तिगत शौचालय हो या सार्वजनिक शौचालय रखरखाव के अभाव में सब बेकार पड़े हैं। व्यक्ति शौचालय कही लकड़ी रखने के काम आ रहे हैं तो कहीं ढहने लगे हैं। सरकार के जरिए बनवाए गए शौचालय के निर्माण के समय बालू का मात्रा अधिक डालने के कारण वह कुछ दिन ही ठीक-ठाक रह रह पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड हैंसर बाजार और पौली के किसी भी गांव में चले जाएं तो वहां टूटा हुआ शौचालय अवश्य देखने को मिल जाएगा। कई जगह तो उस स्थान पर भी शौचालय का निर्माण कराया गया है। जहां पर आने जाने का रास्ता ही नहीं है। उदाहरण के लिए ग्राम पंचायत सियर खुर्द, डूहिया खुर्द, डुहिया कला, रुपिन, रानीपुर, चौरा कला आदि गांव है।
जहां का व्यक्तिगत शौचालय प्रयोग करने लायक रह ही नहीं गया है। ग्रामीण राम निहोर, रघुवीर, रामचंद्र, रघुवंश, सूर्य प्रकाश, दीनदयाल, रघुवंश, प्रेमा देवी आदि का कहना है कि व्यक्तिगत शौचालय खराब हो गया है। सार्वजनिक शौचालय पर हमेशा ताला बंद रहता है।

इस कारण खुले में शौच के लिए जाना मजबूरी हो गई है। इस संबंध में एडीओ पंचायत आनंद मोहन का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय बंद रहना अच्छी बात नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed