{"_id":"6ab2cbd605c38d7e2a00f654","slug":"basic-education-teachers-submitted-a-memorandum-of-demands-to-the-bsa-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157726-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेसिक शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा मांगों का ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेसिक शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा मांगों का ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने मंगलवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। ज्ञापन में पदोन्नति समेत अन्य मांगें शामिल रहीं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 11 वर्षों से सेवारत सहायक अध्यापक पदोन्नति की राह देख रहे हैं।
वर्ष 2016 के बाद से पदोन्नति न होने के चलते परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक स्तर पर विषय शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जिससे प्रशासनिक संचालन और शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा वर्ष 2023 और अंतिम बार 24 जुलाई 2024 को निर्देश जारी करने के बावजूद प्रक्रिया आज तक स्थगित है। वहीं, पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील पर निर्णय दिए जाने के बाद अब कोई कानूनी अड़चन भी शेष नहीं है।
शिक्षकों ने शासन से शिक्षण व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु अविलंब पदोन्नति बहाल करने की मांग की है। इस अवसर पर सर्वेश त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, रमेश यादव, आरिफ जमाल अंसारी, विपिन, अनिल, कालेन्द्र, रामपाल कुशवाहा, प्रेम पांडेय, के एन पांडेय, वंदना सिंह, कीर्ति मिश्रा आदि मौजूद रही।थ