{"_id":"6ab2cad2d5366016f60624bc","slug":"raptis-water-level-dropped-by-another-14-cm-bringing-relief-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157730-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर 14 सेमी और नीचे आया, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर 14 सेमी और नीचे आया, मिली राहत
विज्ञापन
हदावल में घट रहा राप्ती नदी का जल स्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती का जलस्तर तेजी से घट रहा है। मंगलवार को 24 घंटे में राप्ती के जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की गिरावट देखी गई। ऐसे में धीरे- धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। इससे बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विकासखंड क्षेत्र मेंहदावल के पूर्वी हिस्से में स्थित राप्ती का जलस्तर तेजी से घट रहा है। सोमवार को राप्ती का जलस्तर सुबह आठ बजे 75.55 मीटर था, जबकि शाम को चार बजे नदी के जलस्तर में एक सेंटीमीटर की गिरावट आई और नदी का जलस्तर 75.54 मीटर पर आकर स्थिर हो गया।
मंगलवार को सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 75.45 मीटर पाया गया, जबकि शाम को चार बजे नदी का जलस्तर 75.40 मीटर पर आ गया। 24 घंटे में राप्ती के जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की कमी आई है।
विज्ञापन
सोमवार को 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की कमी पाई गई थी। नदी का जलस्तर अभी तक काफी मध्यमगत से नीचे आ रहा था लेकिन मंगलवार को शाम 4:00 बजे नदी के जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की गिरावट आने से बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
इसके बाद भी अधिकारी लगातार जलस्तर की निगरानी में जुटे हुए हैं। तटबंध के साथ ही जलस्तर की भी लगातार निगरानी कराई जा रही है। सहायक अभियंता मनीष राय के नेतृत्व में अवर अभियंताओं की टीम लगातार तटबंध पर जुटी हुई है और आवश्यकता अनुसार निगरानी के साथ ही तटबंध की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं।