फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth Beaten, Gold Chain Snatched

Sant Kabir Nagar News: युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

Tue, 07 Apr 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youth Beaten, Gold Chain Snatched
बाइक सवार से मारपीट करते महाकाल गेंग का वीडियो वायरल।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। यहां महाकाल गैंग के सक्रिय बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की पिटाई कर सोने की चेन लूट ली। वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मामले में पीड़ित इरशाद शुक्रवार को अपनी ससुराल जा रहा था। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने इरशाद को पीटा और उसके गले से सोने की चेन लूट ली। बदमाशों ने वारदात का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वारदात के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्र भूषण प्रजापति ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed